*केकड़ी 10 मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क)*
*श्री क्षत्रिय फुल मालियांन नवयुवक मंडल संस्थान केकड़ी द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की 198 वीं* *पुण्यतिथि आज मालियांन संस्था भवन पुरानी केकड़ी में मनाई गई ।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर समाजसेवी रामचंद्र अरेडिया ,पप्पू लाल अजमेरा ,फूलचंद बागवाल, रामधन करोड़ीवाल ,ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया।*
*उपस्थित वक्ताओं व नवयुवक मंडल अध्यक्ष हेमराज कच्छावा ने बताया कि सावित्रीबाई फुले भारत की ऐसी पहली महिला शिक्षिका थीं जिन्हें दलित लड़कियों को पढ़ाने पर लोगों द्वारा फेके गए पत्थर और कीचड़ का सामना करना पड़ा, ऐसी महान हस्ती सावित्रीबाई फुले का पुणे में लोगों का प्लेग महामारी के दौरान इलाज करते समय वे स्वयं भी प्लेग से पीड़ित हो गई और इस दौरान 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया ।*
*सावित्रीबाई फुले और उनके पति ज्योतिबा फुले ने वर्ष 1848 में मात्र 9 विद्यार्थियों को लेकर एक स्कूल की शुरुआत की थी, महिला अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली सावित्रीबाई फुले ने विधवाओं के लिए एक केंद्र की स्थापना की और उनको पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित किया, यह भारत की पहली महिला शिक्षिका थी कार्यक्रम में अशोक भभीवाल, राम अवतार करोड़ीवाल, दीपू कच्छावा, रामदेव परोता ,कालू बागवाल आदि लोग उपस्थित थे।*



Author: Public bolegi News Network
PK Rathi-Journalist



